लाँकडाउन के दृष्टिगत व नगरवासियों की सुरक्षा हेतु SSP महोदय ने PRV ड्यूटी पर तैनात कर्मचारिगणों को कोरोना से बचाव हेतु की गयी व्यवस्था का किया गया निरीक्षण, दिए ड्यूटी सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश 

जनपद मुजफ्फरनगर


लाँकडाउन के दृष्टिगत व नगरवासियों की सुरक्षा हेतु SSP महोदय ने PRV ड्यूटी पर तैनात कर्मचारिगणों को कोरोना से बचाव हेतु की गयी व्यवस्था का किया गया निरीक्षण, दिए ड्यूटी सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश 


        अवगत कराना है कि आज दिनांक 07.04.2020 को  SSP श्री अभिषेक यादव महोदय  ने सम्पूर्ण देश में लागू लाँकडाउन एवं नगरवासियों की सुरक्षा हेतु जनपद में PRV ड्यूटी पर तैनात कर्मचारिगणों को कोरोना से बचाव के लिए की गयी निम्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण   किया गया:-


1- प्रत्येक कर्मचारीगण के पास में सेनेटाइजर साबुन तथा मास्क की उपलब्धता  को चैक किया गया I
2- सभी कर्मचारिगणों  को सोशल डिस्टेन्स के बारे में जानकारी देते हुए सभी को आपस में सोशल डिस्टेन्स बनाकर ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया है I
3-ड्यूटी में तैनात सभी कर्मचारिगणों को अपने हाथो को भी लगातार सेनेटाइज करने तथा साबुन से धोने के लिए भी कहा गया I
4-एसएसपी महोदय द्वारा सभी कर्मचारिगणों अपने अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहते हुए लोगों से लॉक डाउन का अनुपालन करने हेतु जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है 
5- एसएसपी महोदय द्वारा सभी कर्मचारिगणों से ड्यूटी के अतिरिक्त किसी भी होने वाली समस्या के बारे में भी  पूछा गया I


  एसएसपी महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल का  कोरोना से बचाव हेतु की गयी व्यवस्था  का बारीकी से निरीक्षण किया गया, कि कही पर किसी भी प्रकार की कोई कमी  ना हो 


      पुलिस बल जनता की सुरक्षा हेतु अग्रसर है



      मीडिया सेल
 मुज़फ्फरनगर पुलिस